क्या दूध वाली चाय सुरक्षित है?HealthPlanet

Posted on Fri 3rd Mar 2023 : 11:11

दूध वाली चाय के फायदे और साइड इफेक्ट्स | Milk Tea Benefits And Side Effects


शरीर को मिलते हैं ये फायदे

सबसे पहले दूध वाली चाय के फायदों के बारे में बात करें तो इस चाय को पीने पर शरीर को ऊर्जा (Energy) मिलती है. इसमें कोई दोराय नहीं कि बहुत से लोगों की दिन की शुरूआत चाय से इसलिए होती है क्योंकि चाय पीने के बाद ही वे किसी काम को करने लायक शरीर में एनर्जी महसूस कर पाते हैं.
दूध वाली चाय सिरदर्द दूर करने में अच्छा असर दिखाती है. इसका एक कारण तो यही है कि इसमें अदरक होता है और अदरक दर्द को कम करने में असरदार साबित होता है.
स्ट्रेस (Stress) को कम करने में भी दूध वाली चाय के फायदे देखे गए हैं. इस चलते कामकाजी लोग खासतौर से ऑफिस में वक्त-बेवक्त चाय की प्याली तलाशते हैं.
अगर बात की जाए मूड की तो दूध वाली चाय को मूड लिफ्टर भी कहा जा सकता है. इससे मूड पहले से बेहतर हो सकता है.


शरीर को होते हैं ये नुकसान

दूध वाली चाय से शरीर को होने वाले नुकसानों की गिनती भी कम नहीं है. सबसे ज्यादा पी जाने वाली दूध की चाय नींद से जुड़ी दिक्कतों का कारण बन सकती है.
चाय से हार्ट बर्न या कहें सीने में जलन की दिक्कत हो सकती है. इससे कई बार पेट फूलना (Bloating) और जी मिचलाना भी महसूस होता है.
सुबह-सुबह खाली पेट चाय पीना एसिडिटी (Acidity) का कारण हो सकता है.
इस चाय का ज्यादा सेवन शरीर में बाकि पोषक तत्वों को बाधित करता है. शरीर को अन्य तत्वों को सोखने में मुश्किल होने लगती है.
गर्भवती महिला को अधिक चाय के सेवन से परहेज करने की सलाह दी जाती है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info